चास: पुपुनकी में मूल झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान और पेंशन देने की मांग, 8 जून को सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Chas, Bokaro | Jun 1, 2026 बोकारो जिले के पुपुनकी स्थित झामुमो जिला कार्यालय में आज सोमवार समय साढ़े तीन बजे चिन्हित मूल झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संयोजक लुकमान अंसारी ने सरकार से मूल झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें सम्मान और पेंशन देने की मांग की। साथ ही फर्जी आंदोलनकारियों की पहचान कर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई।