जब सरस मेले के मंच पर गूंजी उत्तराखंड की लोकधुन #SDM गोपाल सिंह चौहान ने किया नृत्य वीडियो हुआ सोशल मीडिया मे वायरल, नैनीताल के जिलाधिकारी ने कहा वीडियो का लेगे संज्ञान
#रामनगरहैडलाइन - रामनगर में आयोजित मिनी सरस मेले की दूसरी शाम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आई, मेले में प्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता महारा की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वही कुमाऊं गढ़वाल और जौनसारी लोकगीतों की धुनों पर पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा, कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय और भी खास हो गया, जब जौनसारी गीत की धुन पर रामनगर के #SDM उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान खुद को रोक नहीं पाए, लोक कलाकार श्वेता महारा के आग्रह पर एसडीएम मंच पर पहुंचे और उन्होंने शानदार अंदाज में डांस कर अपनी खुशी जाहिर की है, वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं, जब इस मामले मे नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जायेगी और सबसे पहले यह देखा जाएगा कि वीडियो किस समय का है और उस समय अधिकारी की ड्यूटी कि क्या स्थिति थी जांच के तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यानी अब सवाल सिर्फ एक वायरल वीडियो का नहीं बल्कि राज्य प्रशासनिक अधिकारी के लिए 'उत्तराखंड राज्य सरकारी सेवक आचरण नियमावली क्या लागू होती है, फिलहाल जिलाधिकारी ने इस मामले मे वायरल वीडियो कि जांच करने कि बात कही है और जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि सरस मेले में एसडीएम का यह अंदाज महज सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता था या फिर सरकारी सेवा आचरण के दायरे में कोई सवाल खड़ा करता है।
#sarasmela #Ramnagar #NainitalDm
#Nainitalcdo #viralvideo #viralnews