रॉबर्ट्सगंज: साइबर सेल और पुलिस ने सस्ते लैपटॉप के फर्जी विज्ञापन से साइबर ठगी करने वाले 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सोनभद्र में युवक की आत्महत्या से जुड़े गंभीर साइबर अपराध का पुलिस ने खुलासा किया है। बीजपुर थाना क्षेत्र के इस मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को बभनी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है।