झांसी: वकीलों के प्रदर्शन पर लगा विराम, महामंत्री बोले- साथी ने किया भ्रमित, जूनियर वकीलों से हुई गलती, अब नहीं होगा प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Nov 2, 2026 जिला अधिवक्ता संघ झांसी के महामंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक साथी अधिवक्ता द्वारा भ्रमित किए जाने के चलते जूनियर वकीलों से गलती हुई। अब इस मामले में वकीलों की ओर से कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। महामंत्री के इस बयान के बाद वकीलों के आंदोलन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है। ये बयान सोमवार की सुबह 10 बजे सामने आया है।