न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक
बांका। न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, बांका में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुकदमों की सटीक पैरवी, साक्ष्यों की समयबद्ध प्रस्तुति तथा अदालत से जारी वारंट, कुर्की-इश्तहार और नीलाम पत्रवाद जैसे आदेशों के त्वरित अनुपालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, कोर्ट नायाब सहित विभिन्न थानों के नामित कोर्ट नायाब पदाधिकारी मौजूद रहे।
Amarpur, Banka | Sep 11, 2026