भादरा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन
भादरा।राज्य सरकार के आदेशों की पालना में हर घर तिरंगा, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस एंव वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रविवार को सुबह 11बजे उपखण्ड कार्यालय भादरा से तिरगां रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली भादरा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई।