रूपवास: रूपबास में पंचायत-निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
रूपबास में पंचायत राज और निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा मुख्य अतिथि रहे, जबकि विधानसभा प्रभारी राजेश कटारा, पूर्व विधायक मौजूद रहे।