गोहद: कलेक्टर ने बिरसा मुण्डा जयंती पर गोहद में आयोजित कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी किए नियुक्त
Gohad, Bhind | Nov 12, 2026 दिनांक 15 नवम्बर 2026 को बिरसा मुण्डा जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) पर विकासखण्ड गोहद में कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर पवन जैन ने उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु गुरुवार को 4 बजे विकास कैमोर एसडीएम गोहद को नोडल अधिकारी एवं विवेक पाण्डेय, प्रभारी जिला संयोजक, अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।