नावकोठी: टेकनपुरा से नावकोठी पुलिस ने मारपीट के एक नामजद को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल
नावकोठी पुलिस ने डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा से मारपीट के नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल को बांस काटने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें रूपेश कुमार सहित अन्य नामजद थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर दीनानाथ कुमार शामिल थे।