हज़ारीबाग: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
हजारीबाग में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने एक दर्जन से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, मुआवजा, नामांकन जैसे मामलों पर अधिकारियों को त्वरित जांच व समाधान के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक से मिलकर गंभीरता से समस्याएं सुनीं।