हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडा तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने चौपारण के डोडिया जंगल में डोडा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 168.5 किलोग्राम डोडा जब्त किया है। तीन तस्कर शिवानंद कुमार, रुपेश बिरहोर और चंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया। जब्त डोडा की कीमत करीब 6 लाख रुपये है। पुलिस ने एक कार, मोबाइल और वजन मशीन भी बरामद की है। जांच जारी है।