🛡️ गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को आपदा प्रबंधन की बेसिक जानकारी
गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों के प्रशिक्षण के दौरान आज आपदा प्रबंधन में रिस्क (जोखिम) को लेकर महत्वपूर्ण बेसिक जानकारी दी गई।
सिविल डिफेंस के अधिकारियों द्वारा जवानों को आपदा की स्थिति में संभावित जोखिमों को पहचानने, सावधानी बरतने तथा स्वयं की सुरक्षा के साथ सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई।
इस दौरान कमांडेंट रवि सिंह, प्लाटून कमांडर माधव लाल, एचपीसी कमलेश एवं एचएचसी राजेंद्र सहित सिविल डिफेंस के अधिकारी मौजूद रहे।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सजग, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना रहा।
#चित्तौड़गढ़ #गृह_रक्षा #आपदा_प्रबंधन #सिविल_डिफेंस #रिस्क_मैनेजमेंट सुरक्षा_प्रशिक्षण रवि_सिंह माधव_लाल HelloChittorgarh
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 18, 2026