कोंडागांव: कोंडागांव जिले में 26 जून को भव्य रूप से आयोजित होगी शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, इस अवसर पर स्कूलों में होगी वृक्षारोपण
मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 26 जून को शाला प्रारंभ होने के अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन भव्य रूप से करने व शाला प्रवेश करने वाले बच्चों का स्वागत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाला प्रवेश उत्सव के दिन जिले के प्रत्येक स्कूलों में वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिए हैं।