कटिहार: सहायक थाना क्षेत्र में शराब मामले में पांच गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे गए
मंगलवार के दोपहर 3 बजे पांच लोगों को सहायक थाना पुलिस मेडिकल जांच करने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इन सभी को शराब पीने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार सभी आरोपी कटिहार जिले के अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। यह सभी अलग-अलग जगह पर शराब पी रहे थे। इधर शराब को लेकर सहायक धर्म पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था।