बेनीपट्टी: प्रखंड कार्यालय बेनीपट्टी में कार्यरत नाजिर के साथ हुई मारपीट मामले में तीन युवक हुए गिरफ्तार
बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नाजिर बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना के बेलौंजा गांव निवासी धीरेंद्र झा के साथ बीते 25 मार्च सोमवार को लप्पर थप्पड़ से मारपीट, गाली गलौज व शर्ट फाड़ने का मामला सामने आया है। जिसमें बेनीपट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन यूवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।