कोंच: राजकीय मध्य विद्यालय खजूरी में स्कूल निरीक्षण को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
Konch, Gaya | Apr 17, 2026 प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय खजूरी में स्कूल निरीक्षण के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने कोंच थाना में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस कांड दर्ज कर जांच में जुटी है।