महरौनी: महरौनी तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर जमीन बेचने को लेकर जमकर हुआ हंगामा, गुढ़ा खिरिया की महिला ने लगाए आरोप
महरौनी के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर शनिवार दोपहर करीबन 2:00 बजे जमीन बेचने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हंगामा खड़ा हो गया। जहां ग्राम गुढ़ा खिरिया निवासी एक पक्ष की महिला ने अपने बड़े ससुर पर धोखाधड़ी करते हुए दादा के नाम की शामिल खाते की पैतृक जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए । उसने उक्त मामले में अधिकारियों से न्याय की मांग की।