महोबा: भटीपुरा में गर्भवती महिला को तीन तलाक देने के मामले में नया मोड़, ससुराल पक्ष ने मारपीट और जेवर ले जाने का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Aug 20, 2026 महोबा के भटीपुरा निवासी नसरीन द्वारा पति कदीर व ससुराल पक्ष पर 10 लाख रु0 दहेज और तीन तलाक के दर्ज कराए गए मुकदमे में अब नया मोड़ आ गया है। ससुर अब्दुल वहीद और परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने सीसीटीवी सौंपते हुए बहू के मायके वालों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज कर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप लगाया है।