शाजापुर: शाजापुर यातायात थाना पुलिस ने स्कूल वाहनों की की चेकिंग, चालकों को दिए दिशा-निर्देश
बुधवार को यातायात थाना पुलिस ने शाजापुर में स्कूल वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। यातायात थाना पुलिस की टीम उत्कृष्ट स्कूल मैदान पहुंची। यहां सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों को लाने व ले जाने वाली बसों की जांच की। जिसमें वाहनों की स्थिति व फिटनेस आदि की जानकारी ली। साथ ही बसों के चालक, स्टाफ आदि का रिकार्ड भी देखा।