शाजापुर: ग्राम अभयपुर में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, सुनेरा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
ग्राम अभयपुर में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव के चौकीदार ने पुलिस को एक व्यक्ति के कुएं में डूबने की जानकारी दी। जिस पर सुनेरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद संबंधित को व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।