सहजनवा: भीषण गर्मी में गैस के लिए तरसे लोग, सहजनवा क्षेत्र में आपूर्ति ठप, घंटों लाइन में खड़े रहकर भी खाली लौट रहे उपभोक्ता
सहजनवा तहसील क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भीटी रावत स्थित वैष्णवी एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार को सैकड़ों उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका। उपभोक्ता राम प्रकाश ने बताया कि वह तीन दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, जबकि बेचू प्रसाद दो दिन से लाइन में लग रहे हैं, फिर भी गैस नहीं मिली।