भगवानपुर: खाद संकट से बेहाल किसानों के हंगामे के बाद बीडीओ ने 75 बोरी खाद वितरण का निर्देश दिया
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे बिस्कोमान केंद्र पर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि बुकिंग शुरू होने के महज 10 मिनट में ही स्टॉक खत्म हो जाता है, जिससे उन्हें खाद के लिए भटकना पड़ रहा है किसानों ने भगवानपुर से समस्तीपुर जिले में खाद भेजने का आरोप लगाते हुए वितरण व्यवस्था की जांच की मांग की।