आज दिनांक 09/10/2026 को श्री लक्ष्मण तिवारी, उप विकास आयुक्त, सारण के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जन साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान मशरक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्ण कुदरिया के सिसई ग्राम की महिला लाभुकों द्वारा आवेदन पत्र समर्पित करते हुए यह शिकायत दर्ज कराई गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सर्वे के समय उनका नाम सूची में जोड़ा गया था, जिसे बाद में सूची से विलोपित (हटा) दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में उनके आवासों का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाई गई अनियमितताओं एवं त्रुटियों के लिए - प्रखंड विकास पदाधिकारी, मशरक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, प्रखंड - मशरक
पंचायत सचिव /ग्रामीण आवास सहायक, ग्राम पंचायत - कर्ण कुदरिया, प्रखंड - मशरक से कारण पृच्छा (Show Cause) करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया है। साथ ही प्राप्त स्पष्टीकरण की सम्यक समीक्षा उपरांत नियमानुसार अग्रतर विधि सम्मत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 9, 2026