सिकंदरा: राजपुर में बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; परिवार आवास योजना का लाभ न मिलने से परेशान
राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अशोकनगर में लगातार हो रही बारिश के बीच निर्मला देवी के कच्चे मकान की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छत के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि छत के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो