हमीरपुर में बच्चों के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, बिवार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हमीरपुर। बिवार थाना क्षेत्र के उपरी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को ग्राम उपरी निवासी कमलेश का पुरवा में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर सुरेश पुत्र लक्ष्मी वर्मा ने रामकरन पुत्र पुराने अनुरागी के भाई छोटे वर्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में छोटे वर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बिवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 20 अक्टूबर को आरोपी सुरेश पुत्र लक्ष्मी वर्मा निवासी कमलेश का पुरवा, ग्राम उपरी के खिलाफ मुकदमा अपर�