गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने डीएसएम शुगर मिल में संविदा पर तैनात सुपरवाइजर के खिलाफ हेराफेरी के मामले में की रिपोर्ट दर्ज
डीएसएम शुगर मिल में संविदा पर तैनात गन्ना सुपरवाइजर पर किसानों से गन्ना बीज कीटनाशक दवाइयां और कृषि यंत्र देने के नाम पर रुपए लेने और रकम मिल में जमा नहीं करने का आरोप लगा है। डीएसएम शुगर मिल के फैक्ट्री मैनेजर एव उपमहाप्रबंधक प्रशासन राजन कुमार दीक्षित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव सिसौना डांडा निवासी भूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।