अशोकनगर में दिव्यांग शिक्षिका ने मानसिक प्रताड़ना और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। शासकीय कन्या विद्यालय की शिक्षिका देवकी ठाकुर ने रविवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्हें प्राचार्य कक्ष में बुलाकर पूर्व में दिए गए बयान को वापस लेने और माफी मांगने का दबाव बनाया गया।