इटावा की 'मर्सिडीज़ वाली अश्वी' का कारनामा! समाजवादी नेता से 1.75 करोड़ ऐंठने का आरोप
उत्तरप्रदेश/इटावा- सोशल मीडिया पर मर्सिडीज़ के साथ फोटो डालकर सुर्खियों में आई अश्वि उर्फ शिवांगी यादव अब एक बड़े ब्लैकमेलिंग केस में फंस गई है।
आरोप है कि अश्वि ने जसवंतनगर के सपा नेता आशुतोष उर्फ टोनू यादव को पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर उनकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित टोनू यादव ने इसका बैंक स्टेटमेंट भी पुलिस को सौंपा है और कल थाने में लिखित शिकायत दी है।
शिकायत की भनक लगते ही अश्वि ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर टोनू यादव को सपा का गुंडा बताया है।
अब सवाल उठ रहा है कि अगर टोनू गुंडा है तो 1.75 करोड़ की रकम किस बात की ली गई? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।👇