*प्रेस नोट दिनांक 26/09/2026*
*चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण/विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये, 180 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब मय शराब निर्माण सामग्री के अनुमानित कुल कीमत 26000 रुपये की जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय पर जीरो टोलरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 26.09.2026 को चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नरिया के पास उटवाहा के हार ग्राम उटवाहा मे हाथ भट्टी से कच्ची शराब का अवैध निर्माण कार्य व विक्रय चल रहा है, मुखबिर सूचना पर चौकी थनरा पुलिस रवाना हुई, मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर पुलिस द्वारा दविश दी गयी तो दो ब्यक्ति अबैध �