*प्रेस नोट दिनांक 26/09/2026*
*चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण/विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये, 180 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब मय शराब निर्माण सामग्री के अनुमानित कुल कीमत 26000 रुपये की जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय पर जीरो टोलरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 26.09.2026 को चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नरिया के पास उटवाहा के हार ग्राम उटवाहा मे हाथ भट्टी से कच्ची शराब का अवैध निर्माण कार्य व विक्रय चल रहा है, मुखबिर सूचना पर चौकी थनरा पुलिस रवाना हुई, मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर पुलिस द्वारा दविश दी गयी तो दो ब्यक्ति अबैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब को बनाते हुए पकडे गये । उक्त दोनों ब्यक्ति 01. गजेन्द्र उर्फ कलुआ पुत्र रामा परिहार उम्र 25 बर्ष निवासी ग्राम उटवाहा थाना दिनारा 02. विकाश उर्फ विक्की पुत्र बिनोद परिहार उम्र 22 बर्ष निवासी ग्राम चंदावरा थाना दिनारा से अबैध शराब बनाने के संबंध मे बैध लायसेन्स चाहने पर आरोपियों द्वारा कोई लायसेन्स नही होना बताया । आरोपीगणों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाया जाने से मौके पर ही दो नीले रंग के कैन प्रत्येक कैन मे लगभग 60 लीटर कच्ची शराव एवं एक कालें रंग की कैन जिसमे लगभग 60 लीटर कच्ची शराब कुल शराब 180 लीटर कीमती करीवन 18000 रूपये को जप्त किया गया एवं मौके पर पायी गयी लहान को नष्ट किया गया , शराब निर्माण मे प्रयुक्त सामग्री एक लोहे का ड्रम कीमती 4000 रूपये , एक सिल्बर रंग की बडी परात कीमती 3000 रूपये , दो नीले रंग के बडे खाली ड्रम कीमती करीवन 800 रूपये तथा एक सिल्बर रंग की प्लेट जिसमे प्लास्टिक की लेजम लगी हुयी है कीमती 200 रूपये कुल मशरूका कीमती 26000 रूपये को विधिवत जप्त किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों के विरूध्द थाना दिनारा मे अपराध क्रमांक 234/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
बरामद माल -
01. दो नीले रंग के कैन जिनमे 60-60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराव एवं एक काले रंग का कैन जिसमे 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराव कुल 180 हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 18000 रूपये
02. शराब बनाने की सामान एक लोहे का ड्रम कीमती 4000 रूपये , एक सिल्बर रंग की बडी परात कीमती 3000 रूपये ,दो नीले बडे ड्रम खाली कीमती 800 रूपये, एक सिल्बर रंग की प्लेट जिसमे प्लास्टिक की लेजम लगी है कीमती 200 रूपये
03. कुल मशरूका कीमती करीवन 26000 रूपये
भूमिका - थाना प्रभारी दिनारा उनि रविन्द्र सिंह कुशवाह, चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह , प्र.आर 378 दीपक कुमार, प्र.आर 252 हिमान्शु चतुर्वेदी,आर 393 पवन राठौर, आर 517 संतोष पाठक, आर 807 सुरेन्द्र कुमार, सै. 1209 विशाल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।