सैदपुर: लालसा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का उत्सव, श्रीकृष्ण-राधा के वेश में नन्हें बच्चों ने मोहा मन
बहरियाबाद के रायपुर स्थित लालसा इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।