सैदपुर: कुश्ती के दांव से संकल्प ने बढ़ाया गाजीपुर का मान, मंडलीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास के दम पर क्षेत्र स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी के कक्षा 11वीं के छात्र संकल्प सिंह ने मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही संकल्प का चयन प्रादेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है।