छतरपुर में राजपूत करणी सेना ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में UGC इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने, राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन और EWS आरक्षण के सरलीकरण की प्रमुख मांग उठाई गई है।,स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सवर्ण अधिकार क्रांति के बाद करणी सेना के पदाधिकारी रैली के रूप मे कलेक्ट्रेट पहुंचे और PM के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि EWS गरीब सवर्णों के लिए स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी के 10-12 साल के संघर्ष के बाद मिला था, लेकिन कई पेचीदगियों के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने मांग की है कि EWS का सरलीकरण किया जाए।,करणी सेना ने बताया कि इस मुहिम की चिंगारी दो साल पहले उज्जैन महाकाल की नगरी से शुरू हुई थी। अब युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी इस मुद्दे पर समर्थन दिया है। संगठन का कहना है कि ये लड़ाई किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है, इसमें ST, SC, OBC सहित सर्व समाज के लोग साथ हैं।, संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ तो सत्ता परिवर्तन किया जाएगा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर