छतरपुर के मातगुवां छतरपुर रोड स्थित प्रसिद्ध दो सौ साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी हो गई , मंदिर के पुजारी के.के. शर्मा ने सुबह देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी 6 इंच की दो पीतल की मूर्तियां गायब हैं।पुजारी ने पुलिस को बताया कि मंदिर की मुख्य दो मूर्तियों के अलावा, उन्हें कथा के दौरान जो छोटी मूर्तियां दान-दक्षिणा में मिलती थीं, वो भी चोर ले गए हैं।,मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज की है,फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर