छतरपुर के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है,प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नकली नोट उड़कर और ढोल नगाड़ों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे और सामने आ रही विभिन्न समस्याओं और अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया है,कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कई स्तरों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर कई बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया है,प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों से जुड़े सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक माहौल गरमाया रहा।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Sep 22, 2026