मेजा: उपरौड़ा लोहरी में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Meja, Allahabad | Mar 18, 2025 मेजा क्षेत्र के उपरौडा लोहारी में बीते शनिवार को उक्त गांव निवासी भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज यादव पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया गया था। जिसे भाजपा नेता घायल हो गए थे। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को प्रमोद यादव पुत्र गुलाब यादव, अभिषेक यादव पुत्र रमेश यादव, सुरेश चंद्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया।