रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में निकली देवनारायण भगवान की शोभायात्रा, घोड़ी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
रामगंजमंडी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भगवान देवनारायण के 1113 वें जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। गुर्जर समाज बंधुओ ने देवनारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली। यात्रा में देवधणी के जयकारो के बीच समाजबंधु डीजे और ढ़ोल पर जमकर झूमें। यात्रा में घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। वही बच्चों ने धर्मध्वजा हाथ में लिए घुड़सवारी भी की।