जनजातीय गौरव, संस्कृति और परंपराओं के सम्मान के साथ जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को जिला कोरिया में जिला स्तरीय समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम जी सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
**जनजातीय गौरव का सम्मान, समृद्ध संस्कृति का अभिमान!**
#जनजातीय_गौरव_दिवस #भगवान_बिरसा_मुंडा
#JanjatiyaGauravDiwas
#JanjatiyaGauravDiwasCG
#KoreaDistrict