पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया जागरूक
#देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को देवरिया पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तिरंगे से सजी बाइकों पर पुलिसकर्मियों ने शहर में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Aug 14, 2026