जखनिया: नाबालिग मामले में भुड़कुड़ा पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, आरोपी मोनू राजभर को किया गिरफ्तार
गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े मामले में भुड़कुड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोनू राजभर के खिलाफ थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा संख्या 179/25 दर्ज है। मामले में BNS की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।