तेघरा: तेघड़ा नगर परिषद के एक विद्यालय में शिक्षकों ने समय से पहले छात्रों को छुट्टी दे दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
तेघड़ा नगर परिषद अंतर्गत बाजार में काफी प्राचीन प्राथमिक विद्यालय है।जिसमें कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई संचालित होती है।यह एक राजकीय विद्यालय है।सोमवार को दिन के ग्यारह बजे जब विद्यालय से छात्र-छात्राओं को निकलते हुए स्थानीय लोग देखे तो वह विद्यालय पहुंचे और छुट्टी के करण के बारे में पता लगाया। जिसके बाद वीडियो बनाया गया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।