15 दिनों में पांचवीं चोरी! महुआपुर में चोरों का आतंक, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।
भदोही जनपद की ग्राम सभा महुआपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रवि मिश्रा के घर का है, जहां चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से वह हथौड़ी भी बरामद हुई है, जिससे कथित तौर पर ताला तोड़ा गया था। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घर की फोटो एवं वीडियो बनाकर आगे भेजी।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही रवि मिश्रा के बड़े भाई रामपति मिश्रा के घर चोरी हुई थी। वहीं, लगभग एक महीने पहले छोटे भाई सतेंद्र मिश्रा के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया था।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद सुरियावां पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है।
अब देखना यह है कि भदोही पुलिस प्रशासन कब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई करता है।
#BharatKrantiNews #Bhadohi #Mahuapur #Suriyawan #CrimeNews #BreakingNews #TheftCase #UPPolice #Dial112 #BhadohiNews #PoliceAdministration #UttarPradesh
Bhadohi, Bhadohi | Nov 27, 2026