Public App Logo
🔴 जबलपुर: पाटन चौराहे पर चक्का जाम, 18 अगस्त तक फोरलेन निर्माण शुरू करने का अल्टीमेटम 📍 पाटन चौराहा, जबलपुर में गुरुवार को शहपुरा पुल बंद होने के बाद बढ़ते सड़क हादसों और भारी वाहनों के दबाव के विरोध में स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। 🚛 प्रदर्शन के कारण जबलपुर, कटंगी, दमोह और शहपुरा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया। ⚠️ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहपुरा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भारी वाहनों का ट्रैफिक पाटन मार्ग से डायवर्ट किया गया, जिससे सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 🛣️ प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदय भान सिंह ने किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 18 अगस्त तक जबलपुर–पाटन फोरलेन निर्माण कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि समय सीमा तक काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 💬 क्या आपको लगता है कि इस मार्ग पर फोरलेन निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। 👉 Follow करें: 📲 सच तक पत्रिका News 👉 Follow करें: 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀 --- #Jabalpur #Patan #MPNews #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89 - Jabalpur News