चेरिया बरियारपुर: शाहपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक आयोजित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चेरियाबरियारपुर प्रखंड इकाई के अंतर्गत कार्यकर्ता अभिनव कुमार के आवास पर शाहपुर में महत्वपूर्ण बैठक करते हुए शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के के पाठक के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया। मौके पर राज्य विश्वविद्यालय संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के मनमानी के कारण शिक्षा विभाग तार तार हो रहा है।