खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 224 किग्रा मावा एवं 30 किग्रा पनीर जप्त
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश के आदेशानुसार एवं कलेक्टर भिण्ड के निर्देश पर व अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 12 अगस्त 2026 को रात 8:00 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने अंबेडकर मार्केट पुस्तक बाजार स्थित राय सिंह बघेल की फर्म न्यू पंडित रामबाबू मावा भंडार से पनीर का नमूना लेकर 30 किलोग्राम पनीर जप्त किया जिसकी कीमत रूपये 8400/- है।
इसी क्रम में गत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील अटेर के ग्राम बलारपुरा स्थित बाबा डेयरी के प्रोपराइटर आनंद कुमार नरवरिया से मावा का नमूना लेकर 104 किलो मावा जप्त किया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने मेहगांव के ग्राम सैपुरा की रमेश डेयरी से मावा का नमूना लेकर 120 किलोग्राम मावा जप्त किया, जप्त मावा की कीमत लगभग रूपये 48000/- है।
इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील गोहद के ग्राम चंदहारा में शकुंतला मिल्क प्रोडक्ट के प्रोपराइटर हरिमोहन श्रीवास्तव से गाय का घी एवं मिश्रित दूध के नमूने व श्याम चरण शर्मा के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना जांच वास्ते लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं एवं जांच रिपोर्ट उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Gormi, Bhind | Aug 14, 2026