कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात चोरों ने की भैंस चोरी, शिकायत दर्ज
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात चोरों ने एक भैंस की चोरी कर ली। पीड़ित युवक ने बताया कि मध्य रात्रि जब उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी एक भैंस गायब थी। युवक ने अपनी भैंस को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। इस संदर्भ में युवक के द्वारा मंगलवार को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।