बहराइच: सलारगंज के कुष्ठ रोग आश्रम में एसपी ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, किया मिठाई एवं पटाखों का वितरण
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बच्चों एवं गुरुओं के साथ दीपावली का पावन पर्व हर्ष उल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह प्रभारी मीडिया सेल की ओर से बताया गया है कि इस दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों को मिठाई एवं पटाखों का वितरण कर दीपावली की खुशियां साझा की गई