वारासिवनी: बालाघाट में पहली बार: रामपायली पुलिस ने एक ही दिन में 3 अपहरण मामलों में तीनों युवतियों को दस्तयाब किया
रामपायली पुलिस ने अपहरण के तीन अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन युवतियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया। राजनंदनी वट्टी को महदुली, सपना बावने को हीराटोला (बघोली) और अंजलि बिसेन को रेंगाझरी से खोजा गया। महिला पुलिस अधिकारियों ने तीनों के बयान दर्ज कर परिजनों को सुपुर्द किया। अब न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।