कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इनामी बदमाश समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) के निर्देशन में अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर ठगी और अवैध बजरी परिवहन के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है।
पहली कार्रवाई में साइबर फ्रॉड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी अमन को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई में लोगों को पैसे इन्वेस्ट कर दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले जेघराज और संतोष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
वहीं तीसरी कार्रवाई में अवैध बजरी परिवहन करते हुए बिना वैध रॉयल्टी की बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक धरम सिंह गुर्जर उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।