शाहजहांपुर: रोजा के बरतारा के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना रोजा क्षेत्र के दिलावरगंज निवासी 80 साल के जगमोहन बरतारा के पास साइकिल से रोड पार कर रहे थे। तभी उनको तेज रफ्तार बाईक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।